Post Office KVP Scheme: अगर आप एक ऐसी सरकारी योजना की तलाश में हैं, जहां आपका पैसा निश्चित रूप से दोगुना हो जाए वो भी पूरी तरह Safe और बिना किसी रिस्क के तो पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra (KVP) Scheme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इस स्कीम में जितनी भी राशि आप निवेश करते हैं, वो लगभग 9 साल 5 महीने में दोगुनी हो जाती है। मौजूदा समय में इसमें 7.5% की Fixed Interest Rate मिल रही है, जो हर निवेशक के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
क्या हैं पोस्ट ऑफिस केवीपी स्कीम
KVP एक लंबी अवधि की बचत योजना है जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो Guaranteed Return चाहते हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें Tax Benefit भले ही न हो, लेकिन आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्योंकि यह Government द्वारा समर्थित योजना है।
पोस्ट ऑफिस KVP स्कीम की विशेषताएं
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | किसान विकास पत्र (KVP) |
ब्याज दर | 7.5% प्रति वर्ष |
पैसा डबल होने का समय | 9 साल 5 महीने |
न्यूनतम निवेश | ₹1,000 |
अधिकतम निवेश सीमा | कोई सीमा नहीं |
टैक्स लाभ | उपलब्ध नहीं |
मैच्योरिटी अवधि से पहले निकासी | 2.5 साल बाद संभव |
सुरक्षा | शत-प्रतिशत सरकारी गारंटी |
पोस्ट ऑफिस केवीपी स्कीम की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की KVP स्कीम में फिलहाल 7.5% सालाना ब्याज दर निर्धारित है। यह दर हर तिमाही सरकार द्वारा तय की जाती है और ब्याज सालाना कंपाउंड होता है।
पोस्ट ऑफिस KVP स्कीम में कितना मिलेगा Return?
जमा राशि | मैच्योरिटी अमाउंट | पैसा डबल होने का समय |
---|---|---|
₹1,000 | ₹2,000 | 9 साल 5 महीने |
₹10,000 | ₹20,000 | 9 साल 5 महीने |
₹25,000 | ₹50,000 | 9 साल 5 महीने |
₹50,000 | ₹1,00,000 | 9 साल 5 महीने |
₹1,00,000 | ₹2,00,000 | 9 साल 5 महीने |
₹5,00,000 | ₹10,00,000 | 9 साल 5 महीने |
इन लोगों का खुलेगा खाता
- भारत का कोई भी निवासी नागरिक
- 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चे (माता-पिता या अभिभावक द्वारा)
- एकल या संयुक्त रूप में खाता खोला जा सकता है
- NRIs और Hindu Undivided Family (HUF) पात्र नहीं हैं
इन डॉक्यूमेंट के जरूरत
- पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, Passport)
- पते का प्रमाण (Electricity Bill, Ration Card आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- PAN कार्ड (₹50,000 या उससे अधिक निवेश पर अनिवार्य)
निष्कर्ष
Post Office KVP Scheme उन निवेशकों के लिए खास है जो बिना किसी उतार-चढ़ाव के अपना पैसा Double करना चाहते हैं। इसमें Return Fixed होता है और सरकारी सुरक्षा भी मिलती है। लंबे समय के लिए सुरक्षित बचत का सोच रहे हैं तो यह स्कीम आपकी Financial Planning का एक मजबूत हिस्सा हो सकती है।